कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 टी20 विश्व कप की पहली हैट्रिक ली Sports by mpeditor - October 18, 2022October 18, 20220 जिलॉन्ग। यूएई के लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 2022 टी20 विश्व कप की पहली हैट्रिक ली। मयप्पन ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षे को कैच कराकर पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर चरित असलांका को आउट किया। मयप्पन ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मयप्पन ने चार ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। मयप्पन ब्रेट ली (2007), कर्टिस कैंपर (2021), वानिंदु हसरंगा (2021) और कैगिसो रबाडा (2021) के बाद टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 74 रन बनाए। निसांका के अलावा धनंजय डीसिल्वा ने 33 और कुशल मेंडिस ने 18 रन बनाए। यूएई की ओर से कार्तिक मय्यपन ने तीन, जहूर खान ने 2, अयान अफजल खान और आर्यन लाकरा ने 1-1 विकेट लिया। बता दें कि टी-20 विश्व कप 2022 में श्रीलंका की शुरूआत खराब रही है। श्रीलंका को पहले मैच में नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।