केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भाई अजय प्रताप सिंह तोमर का निधन News Politics by mpeditor - July 18, 2020July 18, 20200 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू) निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। राजधानी दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। अजय सिंह तोमर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा की ‘केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय सिंह तोमर के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ तोमर जी के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar के छोटे भाई श्री अजय सिंह तोमर के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ तोमर जी के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 18, 2020 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया शोक केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 18, 2020 गृह मंत्री ने जताया शोक गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा- अजय के देहावसान की खबर से शोकाकुल हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar जी के अनुज श्री अजय सिंह तोमर जी के देहावसान की दुखद खबर से शोकाकुल हूं। ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी को सहन करने का संबल दें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।🙏— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 18, 2020