You are here
Home > Nation > कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर खड़गे ने जताया शोक

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर खड़गे ने जताया शोक

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख प्रकट किया है।संतोख शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पंजाब के जालंधर पहुंचे थे। यहां उन्हें पैदल चलने के दौरान सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खड़गे ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में वह संतोख के परिजनों के साथ हैं।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संतोख के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि संतोख सिंह चौधरी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे। उन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोक संतप्त परिवार को वह अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

उल्लेखनीय है कि संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते हासिल की थी। वह वर्तमान में जालंधर लोकसभा सीट से सांसद थे।

Top