You are here
Home > Politics > कांग्रेस की किसे क्या उम्मीदवार दी जानिए

कांग्रेस की किसे क्या उम्मीदवार दी जानिए

भोपाल। मंगलवार को कांग्रेस चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने तीसरी सूची में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें मेहगांव, मुरैना, बड़ा मल्हरा और बदनावर की सीट शामिल है। इस लिहाज से कांग्रेस ने 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। अब सिर्फ ब्यावरा की एक सीट बची है, जो पूर्व विधायक गोविन्द सिंह डांगी के कोरोना से निधन के बाद खाली हुई है। आंतरिक विरोध के बाद बदनावर से बदला अपना प्रत्याशी बदनावर से कांग्रेस ने आंतरिक विरोध और सर्वे के आधार पर अपना प्रत्याशी बदल लिया है। पार्टी ने अभिषेक सिंह ठाकुर टिंकू बना की जगह कमल सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक सिंह ठाकुर का नाम दूसरी सूची में घोषित हुआ था। लेकिन इसके बाद से ही क्षेत्र में कांग्रेस के अंदर अभिषेक सिंह के नाम को लेकर विरोध की आवाजें उठने लगीं। आखिरकार कांग्रेस ने क्षेत्र के कद्दावर नेता कमल सिंह पटेल पर अपना भरोसा जताया। उनका मुकाबला सिंधिया समर्थक नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से होगा। मेहगांव में भी विरोध के चलते कटा राकेश सिंह का टिकट कांग्रेस हाईकमान ने मेहगांव सीट पर अटेर से पूर्व विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को चुनावी मैदान में उतारा है। 2016 में सत्यदेव कटारे के निधन के बाद हेमंत कटारे को अटेर से कांग्रेस का टिकट मिला था, कटारे चुनाव जीत गए थे। हालांकि हेमंत कटारे पिछले विधानसभा चुनाव में अटेर सीट से अरविंद भदौरिया से चुनाव हार गए थे। कटारे को इस दफा मेहगांव की सीट मिली है।  मेहगांव सीट से उम्मीदवारी की रेस में चौधरी राकेश सिंह भी थे। लेकिन गोविन्द सिंह और अजय सिंह राहुल की आपत्ति के बाद चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी की जगह कांग्रेस ने हेमंत कटारे को तरजीह दी है। कांग्रेस से दगा करने के लिए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को पार्टी ने अब तक माफ नहीं किया है। दरअसल 2013 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तत्कालीन शिवराज सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। उस समय राकेश सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि राकेश सिंह ने 2019 लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस में वापसी कर ली। लेकिन कांग्रेस उन पर भरोसा जताने के मूड में नहीं है।  बड़ा मल्हरा से राम सिया भारती होंगी मैदान में  कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की पारंपरिक सीट कही जाने वाली बड़ा मल्हरा से एक साध्वी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से राम सिया भारती को टिकट दिया है। चूंकि राम सिया भारती भी लोधी समुदाय से आती हैं ऐसे में इस सीट पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। क्षेत्र में लोधी समुदाय का बहुत बड़ा वोट बैंक है। राम सिया भारती का मुकाबला कांग्रेस के बागी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर से होगा। तोमर 12 जुलाई को बीजेपी में शामिल हो गए थे।  उधर, मुरैना सीट से कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्ष राकेश मावई को उम्मीदवार बनाया है। राकेश मावई का मुकाबला सिंधिया के विश्वस्त रघुराज सिंह कंसाना से होगा।

Leave a Reply

Top