You are here
Home > MP > दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दुष्कर्म की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भोपाल। भोपाल के कोलार क्षेत्र में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना के विरोध में मप्र महिला कांग्रेस विभा पटेल के निर्देश पर आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थी।


श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। असामाजिक तत्वों को कानून-प्रशासन का भय नहीं है। सभी जिला अध्यक्ष बहनें अपने-अपने जिले में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन आयोजित करें। किये गये कार्यक्रमांे की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजें। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में महिाला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी राजलक्ष्मी नायक, लता देवरे शीतल मालवीय ,महक शगुन राणा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना सहित जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुई।

Top