You are here
Home > News > बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत, कई यात्री घायल

बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत, कई यात्री घायल

सीधी। जिले में बुधवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस और ट्रक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें सीधी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार घटना बहरी थाने के समीप की है। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीधी से बनारस जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहरी थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस में बैठे करीब 12 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। इसमें गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बहरी से सीधी अस्पताल रेफर किया गया है। बहरी पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। बस और ट्रक के चालकों की स्थिति के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस मामला दर्ज कर इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किसकी गलती से यह हादसा हुआ है।

Top