You are here
Home > corona > शिवराज के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के संपर्क में कई लोग संक्रमित

शिवराज के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के संपर्क में कई लोग संक्रमित

  • पिछले सप्ताह ग्वालियर में अरविंद भदौरिया से मिलकर सागर गए भाजपा के संगठन मंत्री केशव सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • पंचायत और ग्रामीण मंत्री खुद आइसोलेट हो गए, उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने के लिए वाॅट्सएप और मोबाइल नंबर जारी किया।

मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना शुरू हो गई। पिछले सप्ताह ग्वालियर में भदौरिया से मिलकर सागर गए भाजपा के संगठन मंत्री केशव सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, पंचायत और ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के स्टाफ के 4 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले। इसकी जानकारी खुद मंत्री ने दी। उन्होंने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले लोग अपनी जांच करा लें। पंचायत और ग्रामीण मंत्री खुद आइसोलेट हो गए।

उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने के लिए वाॅट्सएप और मोबाइल नंबर का विकल्प रखा है, ताकि कोई परेशान न हो। वहीं, शहर के चौधरन कॉलोनी में 2 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री के सागर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने वाले नेताओं में हड़कंप मच गया। ग्वालियर में मंत्री भदौरिया के संपर्क में आने पर संभागीय संगठन मंत्री ने सागर आकर भाजपा कार्यालय में खुद को क्वारैंटाइन किया था। उनके एक साथी भी पॉजिटिव आए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि संभागीय संगठन मंत्री कार्यालय में क्वारैंटाइन थे। 31 जुलाई तक कार्यालय बंद है।

संगठन मंत्री की बैठकों में शामिल होते थे जिले के कई कार्यकर्ता

41 वर्षीय संभागीय संगठन मंत्री भाजपा कार्यालय में रहते हैं। ऐसे में जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि उनके द्वारा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कई बैठकें ली गई थीं। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर, कई लोगों ने मास्क का भी इस्तेमाल नहीं किया।

Leave a Reply

Top