You are here
Home > Sports > दक्षिण अफ्रीका की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल हुए मार्को जानसेन

दक्षिण अफ्रीका की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल हुए मार्को जानसेन

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए मार्को जानसेन को अपनी टीम में शामिल किया है। 22 वर्षीय जानसेन, जो रिजर्व खिलाड़ी थे, 15 सदस्यीय टीम में ड्वेन प्रिटोरियस की जगह लेंगे।

इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान प्रिटोरियस का बायां अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। उनके स्थान पर, जानसेन को वनडे टीम में जोड़ा गया था और अब वह विश्व कप टीम में भी शामिल होंगे।

विश्व कप के लिए अब बिजोर्न फॉर्ट्यून, एंडिले फेलुकवायो और लिज़ैड विलियम्स रिजर्व खिलाड़ियों के रुप में रहेंगे।

टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है-: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नोर्टजे, वेन पार्नेल, मार्को जानसेन, कागिसो रबाडा, रीले रुसोव, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

Top