You are here
Home > MP > पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

सागर। सागर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तिलकगंज स्थित एक पाइप गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आगजनी के चलते खुले में रखे प्लास्टिक के पाइपों में तेजी से आग फैली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और नगर निगम प्रशासन को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार तिलकगंज में एमएस गार्डन के पीछे कृषि पाइपों की दुकान है। दुकान के बाहर और गोदाम में पाइप समेत अन्य उपकरण रखे थे। मंगलवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसी बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हडक़ंप मचा। लोगों ने गोदाम के पास रखे पाइप व अन्य उपकरण को अलग किया। ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। खबर मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू किया। फायर फाइटर ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। गोदाम नेमा परिवार की होना बताई जा रही है।

Top