You are here
Home > Education > MP कॉलेज : PG में पंजीयन का आज अंतिम दिन, UG में 12 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन

MP कॉलेज : PG में पंजीयन का आज अंतिम दिन, UG में 12 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल- मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में रजिस्ट्रेशन के लिए आज अंतिम दिन है। अब तक 2.34 लाख सीटों में से महज 15 हजार सीटें ही भर पाई हैं। आज तक पंजीयन कराने वालों को दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए तीन दिन का समय है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा सीटों के फुल होने की संभावना है। यह एडमिशन का पहला चरण चल रहा है। इधर ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में भी सवा लाख सीटें भर चुकी हैं। इस साल यूजी की करीब दो लाख सीटें बढ़ाई गई हैं।

PG में एडमिशन
इस साल PG के लिए कुल कुल 2 लाख 32 हजार 279 सीटें हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 50 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ाई हैं। शुक्रवार तक 15 हजार से ज्यादा छात्र एडमिशन ले चुके चुके थे। आज पंजीनियन कराने का अंतिम दिन है। हालांकि अब तक 56 हजार छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सीट आंवटन पत्र 14 अगस्त को किए जाएंगे। इसके बाद छात्र 19 अगस्त तक ऑन लाइन फीस जमाकर एडमिशन ले सकेंगे।

UG में 12 तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस साल करीब दो लाख सीट UG बढ़ाई गई हैं। इस साल कुल 10 लाख 30 हजार 633 सीटें हैं। शुक्रवार शाम तक 2 लाख से ज्यादा ज्यादा बच्चे पंजीनियन करा चुके हैं। यूजी के लिए छात्र 12 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दस्तावेजों का सत्यापन 14 अगस्त तक कराना अनिवार्य है। पहले चरण की सीटों का आवंटन 20 अगस्त को किया जाएगा।

Leave a Reply

Top