You are here
Home > Education > मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, रीवा की खुशी सिंह ने किया टॉप

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, रीवा की खुशी सिंह ने किया टॉप

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 12वीं बोर्ड कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने दोपहर 3 बजे हुई प्रेस कांफ्रेंस में अपने ऑफिशयल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किया। 12वीं में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के साढ़े 8 लाख से ज्यादा बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।

रीवा की खुशी सिंह ने 500 में से 486 अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं मधुलता ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि निकिता तीसरे स्थान पर रही। यहां रिजल्ट की खास बात बता दें कि टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने स्थान बनाया है।

MPBSE इससे पहले 4 जुलाई को 10वीं के रिजल्ट जारी कर चुका है और उस समय भी टॉपर्स को भोपाल नहीं बुलाया गया था और इस बार भी ऐसा ही होगा। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बोर्ड ने ये फैसला किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर छात्रों को बधाई दी

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट में लिखा कि “मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। इस उपलब्धि के लिए उनका मार्गदर्शन करने वाले गुरुजनों और अभिभावकों का भी अभिनंदन।”

साइंस स्ट्रीम का रहा दबदबा

वर्ष 2019 में कक्षा 12वींं का रिजल्ट 72.37% रहा था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी थी। पिछले साल 12वीं में 76.31% लड़कियां पास हुई थी, जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 68.94% रहा था। साइंस स्ट्रीम (मैथ्स) में आर्या जैन ने 500 में से 486 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था और साइंस बायोलॉजी ग्रुप में सृजन श्रीवास्तव ने 500 में से 481 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 486 अंकों के साथ भोपाल के विवेक गुप्ता अव्वल रहे थे। इसी तरह आर्ट्स स्ट्रीम में दृष्टि सनोडिया ने 500 में से 479 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। 12वीं एग्रीकल्चर स्ट्रीम में प्रिया चौरसिया ने टॉप किया था। प्रिया ने 500 में से 481 अंक हासिल किए थे। वहीं फाइन आर्ट्स व होम साइंस ग्रुप में 476 अंकों के साथ प्रतीक्षा शर्मा शीर्ष पर रहीं।

Leave a Reply

Top