You are here
Home > Nation > मुंबई की रफ्तार रुकी, बिजली के ग्रिड फेल होने से

मुंबई की रफ्तार रुकी, बिजली के ग्रिड फेल होने से

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार की सुबह पॉवर कट की समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली गुल होने कारण मुंबई की रफ्तार एकाएक थम सी गई। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें भी बिजली गुल होने के कारण जहां-तहां रुक गईं। बताया जा रहा है कि न ट्रेनों में सफर कर रहे लाखों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं। 

मुंबई के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बोर्ड के मुताबिक TATA की बिजली सप्लाई में कुछ दिक्कत आने की वजह से शहर के इतने बड़े इलाकों में बिजली बाधित हुए है। पश्चिमी रेलवे ने बताया है कि टाटा पॉवर का एक पावर ग्रिड फेल हो गया है। बिजली जाने की वजह से महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय, कई दफ्तर व अस्पतालों का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इतना ही नहीं बिजली जाने के कारण बॉम्बे हाई कोर्ट का ऑनलाइन सुनवाई भी रुक गया है। इसके अलावे कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल्स भी काम नहीं कर रहे हैं।

मुंबई में बिजली गुल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर हंगामा मचा रखा है। ट्वीटर पर बिजली जाने के कुछ ही देर बाद इससे रिलेटेड हैशटैग टॉप वन, टू और थ्री ट्रेंड पर हैं। बॉलिवुड सेलेब्रिटीज़ से लेकर तमाम नेता, पत्रकार और आम नागरिक इसे लेकर सरकार पर तो निशाना साध ही रहे हैं साथ ही तरह-तरह के मीम और जोक्स ने भी सोशल मीडिया को पाट दिया है। 

स्टॉक एक्सचेंज में असर नहीं

जानकारी मिली है कि स्टॉक एक्सचेंज पर बिजली गुल होने का असर नहीं पड़ा है और BSE और NSE का कामकाज जारी है। साथ ही एयरपोर्ट का संचालन भी ठीक ढंग से हो रहा है। स्टॉक एक्सचेंज का काम प्रभावित न होने को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोग अनेक टिप्पणियां कर रहे हैं। 

इसी बीच तमाम इलेक्ट्रिसिटी कंपनियां भी ट्वीट कर लोगों से असुविधा के लिए खेद प्रकट कर रही हैं। अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने ट्वीट कर कहा, ‘पावर ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई के अधिकतर इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रिड सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत, अदानी पावर सिस्टम एईएमएल दहाणू जेनरेशन के जरिए मुंबई में आपातकालीन सेवाओं के लिए 385 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति दे रहा है। हमारी टीम प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए काम कर रही है। असुविधा के लिए खेद है।’

Leave a Reply

Top