You are here
Home > Politics > कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू: 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म; अध्यक्ष पद की रेस में 4 नाम आगे

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू: 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म; अध्यक्ष पद की रेस में 4 नाम आगे

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रोसेस 30 सितंबर तक चलेगी। 1 अक्टूबर को नॉमिनेशन की जांच की जाएगी और उसी दिन वैलिड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। अगर एक से अधिक कांग्रेस नेता ने नामांकन दाखिल किया तो 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 2000 में चुनाव हुआ था। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। 2000 में सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अब दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। पहले शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी शामिल हो गए हैं।

CM दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में खुद को भी दावेदार बताया था। मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ का नाम भी चर्चा में था, लेकिन सूत्रों ने भास्कर को बताया कि 30 सितंबर तक उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं हैं।

मनीष तिवारी कांग्रेस के उस G-23 ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में सुधार की मांग की थी। इस साल 26 अगस्त को G-23 समूह के सदस्य गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को तमाशा और दिखावा करार देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

तिवारी पंजाब के श्री आनंदपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक, त‍िवारी 24 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली में ही वे अपने समर्थकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने से जुड़ा फैसला लेंगे। त‍िवारी 5 साल तक NSUI और 2 साल तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Top