अब राहुल जी को ज़िद छोड़ देना चाहिए और राहुल जी को पद स्वीकार करना चाहिए। – दिग्विजय सिंह Politics by mpeditor - August 24, 2020August 24, 20200 कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति साफ होगी।कांग्रेस पार्टी के अधिकांश शीर्ष नेता राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर अब मध्यप्रदेश में भी सियासत जोरों पर है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- अब राहुलजी को जिद छोड़ देना चाहिए। अगर सोनिया गांधी पद छोड़ना चाहती हैं, तो राहुल को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल तो पहले ही अध्यक्ष पद छोड़ चुके हैं। उनको पता है कि यह उनके बस की बात नहीं है। सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार सुबह बैठक है। सूत्रों की मानें तो सोनिया इसमें अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कह सकती हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अधिकांश शीर्ष नेता एक सुर में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का ट्वीट- सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है। यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी ज़िद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा।२/२— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 23, 2020 दिग्विजय ने कहा- सोनिया जी का नेतृत्व सर्वमान्य है। सोनिया या राहुल के अलावा देश का आम कांग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा। यह समय कांग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आजादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है, मैं उससे सहमत नहीं हूं। नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता हूं।