सिंधिया का मुरैना में जमकर विरोध, सिंधिया वापस जाओ के लगे नारे News Politics by mpeditor - September 12, 2020September 12, 20200 मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुकैना पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट पर कांग्रेसियों में सिंधिया का विरोध किया। सिंधिया वापस जाओ के नारे लगाये। हंगामें के बीच भारी पुलिस बल मोके पर पहुंचा और कांग्रेसियों की गिरफ्तारी कर गाड़ी से उनको थाने ले जाया गया। कांग्रेस ने दो जगह घेराबंदी की योजना बनाई थी एक कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर हाइवे पर जाने की और दूसरी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट पर। दोनों जगह से पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली थी। उधर हेलीपेड पर उतरने के बाद सीधे सीएम कमिश्नरी पहुंचे और कमिश्नरी में बंद कमरे में अधिकारियों और मंत्रियों से गुप्तगू की। यहां गेट पर पुलिस का पहरा सख्त था, बिना पहचान के किसी की एंट्री नही थी।