You are here
Home > Politics > मुख्यमंत्री शिवराज की सभा में हुआ ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध, अशोक नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नारेबाज़ी की

मुख्यमंत्री शिवराज की सभा में हुआ ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध, अशोक नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नारेबाज़ी की

  • मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ घूम-घूमकर सभाएं कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आज अशोक नगर की सभा में सिंधिया के खिलाफ RSS स्वयंसेवकों ने हंगामा किया।

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अशोक नगर, मुंगावली और डबरा के दौरे पर हैं। इसी क्रम में चौहान और सिंधिया अशोक नगर के राजपुर में सभा में पहुंची। इसी दौरान मुख्यमंत्री की सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। ये लोग संघ प्रचारक चेतन भार्गव पर पिछले दिनों हुई FIR का विरोध कर रहे थे।

सभा में इन लोगों ने संघ प्रचारक के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग की और जमकर नारेबाजी। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई।

अशोक नगर में सिंधिया का विरोध भी देखने मिला। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए और गद्दार सिंधिया वापस जाओ के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राजपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया पहली बार अशोक नगर आए हैं। शिवराज और सिंधिया के यहां कई कार्यक्रम रखे गए थे. दोनों नेताओं ने यहां कन्या पूजन भी किया।

बाद में सिंधिया और शिवराज दोनों नेताओं ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भेंट की और उसके बाद सभा के लिए मंच पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा से पहले बारिश ने थोड़ा खलल डाला। रायपुर में ज़ोरदार हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे सभास्थल पर अव्यवस्था फैल गयी। लोगों ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं। हालांकि यहां मौसम के अलर्ट को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया गया था।

Leave a Reply

Top