You are here
Home > Nation > कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हल्ला बोल रैली में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इस रैली को एक बजे के आसपास संबोधित कर सकते हैं।

रामलीला मैदान के बारह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विशाल कटआउट लगाया गया है। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में पकौड़ा काउंटर लगा रखा है। यहां पकौड़ा तल रहे रतन ने बातचीत करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ रही है। लोगों के पास पकौड़ा तलने के लिए पैसे नहीं है। रतन ने कहा कि खाद्य तेल, रसोई गैस व जरूरी समान के भाव आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार पूरी तरह फेल है। इस सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है।

हल्ला बोल रैली में हिस्सा लेने राजस्थान के कोटा से आए संदीप पुरोहित ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से महंगाई चरम पर है। यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।दिल्ली के रहने वाले ताहिर ने कहा कि मोदी सरकार देश के गंगा-जमुनी तहजीब को बहुत नुकसान पहुंचा रही है। यह सरकार सत्ता पाने के लिए देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Top