You are here
Home > Health > कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज का आंकड़ा एक करोड़ 31 लाख के पार

कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज का आंकड़ा एक करोड़ 31 लाख के पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बचाव के लिए कोविड-19 रोधी वैक्सीन के टीके लगाने का कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। टीके की पहली और दूसरी डोज के बाद प्रिकाशन डोज भी लगाई जा रही है। अब तक प्रदेश में एक करोड़ 31 लाख 33 हजार 846 प्रिकॉशन डोज पात्र नागरिकों को लगाई जा चुकी है।

एनएचएम (टीकाकरण) डायरेक्टर डाँ. संतोष शुक्ला ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में प्रिकॉशन डोज के लिए महाअभियान चलाया गया। शाम 7 बजे तक कोविड-19 टीकाकरण विशेष अभियान में 8 लाख 61 हजार 568 कोविड टीका के डोज लगाये गये। अब तक कोविड-19 टीका की 6 करोड़ 7 लाख 26 हजार 413 पहली डोज और 5 करोड़ 91 लाख 24 हजार 71 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में कुल 13 करोड़ 29 लाख 84 हजार 330 कोरोना टीके की डोज लगाई गई हैं।

Top