You are here
Home > Nation > कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई है। सोमवार,17 अक्टूबर को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना और परिणामों की घोषणा की जाएगी।

कांग्रेस मुख्यालय और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कांग्रेस मुख्यालय और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मतदान के लिए बूथ निर्माण के साथ ही दूसरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। खड़गे और थरूर के बीच मुकाबला है। मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का समर्थन है। कांग्रेस के नाराज धड़े जी-23 के भी तमाम नेताओं का समर्थन देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में थरूर को लेकर उत्साह है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे और थरूर ने विभिन्न राज्यों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की है।थरूर ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का दौरा कर कार्यकर्ताओं से समर्थन मांगा। हालांकि, इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि खड़गे साहब वरिष्ठ नेता हैं अगर वे जीतेंगे तो हम सब उनके साथ सहयोग करेंगे और काम करेंगे। पार्टी हमारा घर और हमारा परिवार है।

Top