You are here
Home > Nation > राहुल एवं प्रियंका गांधी अगले महीने आयेंगे बिहार, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

राहुल एवं प्रियंका गांधी अगले महीने आयेंगे बिहार, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

पटना। बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अगले महीने के अंतिम सप्ताह और प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में बिहार आएंगी।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार 16 जनवरी को खगड़िया जिले से यह यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पटना पहुंचेंगी।

जबकि 100 दिन से भी ज्यादा पैदल यात्रा पूरी कर चुके सांसद राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार आएंगे। लेकिन उनकी यात्रा प्रियंका गांधी के साथ नहीं होगी। बताया गया कि फरवरी माह के अंत तक इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि यात्रा के समापन तक बिहार में नया कांग्रेस का स्वरूप दिखने लगेगा।

Top