नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटे रणबीर -आलिया Entertainment by mpeditor - October 18, 2022October 18, 20220 बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई हुई थी। आलिया भट्ट जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देगी और वह अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर के साथ मिलकर आने वाले मेहमान के स्वागत की तैयारियां कर रही हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अब अपने काम से ब्रेक ले लिया है। आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में रणबीर कपूर आलिया का खास ध्यान रख रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं। इसके लिए यहां उनके लिए एक कमरा भी बुक कर दिया गया है। ॉमुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर ने आखिरी सांसें ली थीं।कहा जा रहा है कि आलिया बेबी के जन्म के बाद अपने काम से एक लंबा ब्रेक लेने वाली हैं और लगभग 1 साल तक वे पूरा समय अपने बेबी के साथ ही बिताएंगी। उल्लेखनीय हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं और दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।