दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी के घर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ श्रद्धांजलि दी Politics by mpeditor - September 26, 2020September 26, 20200 कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने गोवर्धन दांगी के परिवार के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह दिवंगत कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजगढ़ जिले के मोर्चाखेड़ी पहुंचे। 15 सितंबर को ब्यावरा के विधायक गोवर्धन दांगी का इलाज के दौरान निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ उन्होंने दिवंगत विधायक के परिवार से मुलाकात करने के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की। इस सीट पर भी उपचुनाव होना है। कमल नाथ व दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं जयवर्द्धन सिंह भी गांव पहुंचे हैं।