You are here
Home > News > मध्यप्रदेश में दुर्गा उत्सव का आयोजन करने की छूट, अधिकतम 100 लोगों के साथ हो सकेंगे आयोजन

मध्यप्रदेश में दुर्गा उत्सव का आयोजन करने की छूट, अधिकतम 100 लोगों के साथ हो सकेंगे आयोजन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने दुर्गा उत्सव का आयोजन करने की छूट देने का निर्णय लिया है। अनलॉक-4 में प्रदेश में अब दुर्गा उत्सव मनाने की छूट मिल गई है। दुर्गा उत्सव में सार्वजनिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी और बाकी धार्मिक आयोजन अधिकतम 100 लोगों के साथ हो सकेंगे।

बता दें कि ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों हुई कोरोना स्थिति की समीक्षा बैठक में कही। अब जिलों के कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे।

आने वाले दुर्गा उत्सव में झांकी लगाई जा सकेंगी। हालांकि एक समय में 100 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर पाबंदी रहेगी। कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं दुर्गा विसर्जन को लेकर आने वाले दिनों में गाइडलाइन अलग से जारी की जाएंगी।

बता दें कि बीते कई दिनों से दुर्गा उत्सव मानने की अनुमति देने की मांग उठ रही है। इसके लिए सामाजिक संगठनों ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात भी की थी। वहीं, शनिवार को भोपाल जिला भाजपा के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Top