You are here
Home > News > दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे


कभी वीरप्पन पर कसा था शिकंजा

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे जिनका एक साल का कार्यकाल आज खत्म होने जा रहा है। पुलिस लाइन में शाम 4 बजे उनके फेयरवेल का कार्यक्रम होगा। अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। तमिलनाडु में रहकर उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है। राज्य में रहते हुए उन्होंने वीरप्पन गैंग के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी और उनकी वीरता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से वीरता पदक भी मिला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी कर अरोड़ा की नियुक्ति की सूचना दी। आदेश में कहा गया है कि एक अगस्त 2022 से उन्हें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया है. अरोड़ा को सराहनीय सेवा के लिए 2004 में पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित कई पदकों से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Top