प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन News by mpeditor - September 5, 2020September 5, 20200 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सतना निवासी मनीष चतुर्वेदी के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष चतुर्वेदी के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणओं में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/8iAfGgwuzM— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 5, 2020 कांग्रेस में मनीष चतुर्वेदी सक्रिय व मेहनती कार्यकर्ता माने जाते थे। कांग्रेस में प्रदेश सचिव की भूमिका में उन्होंने विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए ज़मीनी परिश्रम किया था।