You are here
Home > Politics > मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठांे के प्रभारी जे.पी. धनोपिया के अनुमोदन से मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बी.डी. गौतम ने बताया है कि प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, संगठन सचिव, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये हैं।

श्री गौतम ने बताया कि कृपाशंकर वर्मा जबलपुर, शिवकुमार नामदेव शहडोल, श्यामसुंदर यादव इंदौर और राजेन्द्र सिंह नाती ग्वालियर को प्रकोष्ठ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं श्रीमती सुमन सिंह गहरवार अनूपपुर, राजेन्द्र सिंह यादव भोपाल, महेश मालवीय भोपाल, के.के. नेमा भोपाल, अशोक शर्मा भोपाल, जे.पी. गौड भोपाल, बीएस वर्मा सीहोर, आर.आर. पाराशर सागर, अशोक गोस्वामी ग्वालियर, जितेन्द्र रघुवंशी नागदा को प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, शेषमणि पाण्डे देवास को संगठन महामंत्री बनाया गया है।

श्री गौतम ने आगे बताया कि सुशीला यादव इंदौर, रतिराम यादव ग्वालियर, दिलीप सिंह परमार देवास, महेश राजपूत देवास, अरविंद सोनी रतालाम, अर्जुनलाल निमावत रतलाम, फूलसिंह यादव भोपाल, समर बहादुर सिंह पन्ना, एम.एल. मालवीया खरगोन, के.के. पुरोहित महेश्वर, लालचंद पटेल नेपानगर, सुरेश श्रीवास्तव मंडीदीप, सुरेन्द्र कुमावत मंदसौर, ज्ञानचंद चौरसिया शहडोल, आनंद प्रकाश दुबे जबलपुर, जयमूर्ति मिश्रा जबलपुर, डी.के. सोलंकी उज्जैन और आलोक सेंगर भोपाल को प्रकोष्ठ का संगठन सचिव बनाया गया है।

श्री गौतम ने बताया कि श्रीमती मधु कुडावत मंदसौर, मनोज मिश्रा अनूपपुर, धु्रव नारायण गुप्ता शहडोल, आजाद मोहम्मद उमरिया, ओ.पी. भदौरिया उज्जैन, सूर्य कुमार गौड उज्जैन, रवि विक्रम सिंह गौड श्योपुर, मकसूद पठान देवास, पारस नायक भोपाल, संयज सोनी भोपाल, सत्यनारायण सोलंकी रतलाम, अब्दुल रज्जाक बैतूल, जी.पी. त्रिपाठी रीवा, मुन्नालाल शर्मा भिण्ड, अरूण कुमार दुबे ग्वालियर, सुनील गुप्ता मंदसौर, मनोज शुक्ला शहडोल, मथुरा प्रसाद दुबे जबलपुर, विनोद पांडे जबलपुर, सी.एल. यादव इंदौर, जलद तिवारी देवास को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

वहीं श्री गौतम ने कहा कि महेश दुबे भोपाल, मुईनउद्दीन सिद्धीकी भोपाल, उम्मेद सिंह राजपूत देवास, एस.पी. बारिया सीहोर, हेदर खान खंडवा,, त्रिदेव पाटीदार मंदसौर, नरसिंह परिहार उज्जैन, गोपेन्द्र कुमार वार्ष्णेय अम्बाह, आर.एस. मंडलोई भोपाल और दीपक उज्जैनकर भोपाल को प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Top