You are here
Home > Politics > हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति गठित

हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति गठित

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर 26 जनवरी से आयोजित होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति प्रदेश भर में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर लगातार संपर्क में रहेगी।


प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि समिति में श्री शेखर के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, पूर्व मंत्रीद्वय सज्जनसिंह वर्मा और पी.सी. शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, महामंत्री जे.पी. धनोपिया, पूर्व मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा, महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और पीसीसी प्रतिनिधि आभा सिंह को शामिल किया गया है।

Top