You are here
Home > Politics > कांग्रेस अजा विभाग का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 को

कांग्रेस अजा विभाग का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 को

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार, 9 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आहूत किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्षता राज्यमंत्री दर्जा, अजा आयोग प्रदीप अहिवार करेंगे।आयोजित सम्मेलन में प्रदेश भर के कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, विभाग के जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के महापौर, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी, पंच और सरपंचों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Top