You are here
Home > Nation > सुबह 4 बजे उठना, नहाने के लिए सिर्फ 5 मिनट; 6 बजे तक तैयार होना जरूरी

सुबह 4 बजे उठना, नहाने के लिए सिर्फ 5 मिनट; 6 बजे तक तैयार होना जरूरी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 8वें दिन केरल के कोल्लम पहुंच गई। ये जगह कन्याकुमारी से करीब 136 किमी दूर है। यात्रा के साथ लगभग दो हजार लोग चल रहे हैं। इनमें 119 भारत यात्री, 200 से ज्यादा अतिथि यात्री, 400 से ज्यादा प्रदेश यात्री और एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर हैं।

भारत यात्रियों का दिन सुबह 4 बजे से शुरू होता है। 6 बजे सभी को झंडा वंदन में शामिल होना जरूरी है। 7 बजे से यात्रा शुरू हो जाती है। यात्रियों के लिए नाश्ता और खाना बनाने का काम 6 टीमों के जिम्मे है। दो फूड वैन यात्रा के साथ चलती हैं। खाने के लिए किसी स्कूल, कॉलेज, आश्रम या कन्वेंशन सेंटर में रुका जाता है।

दोपहर का खाना रास्ते में, रात का कैंप में
कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा ने बताया कि एक जगह खाना हो जाने के बाद यात्रा के साथ चल रहीं फूड वैन अगले पॉइंट के लिए निकल जाती हैं। दोपहर का खाना रास्ते में और रात का कैंप में होता है।

रात में सभी के लिए खाना नहीं बनता। सिर्फ राहुल गांधी, उनकी सिक्योरिटी में तैनात जवान और 200 से 250 लोगों के लिए ही इंतजाम रहता है। यात्रा में अलग-अलग राज्यों के लोग चल रहे हैं। इसलिए कोई मेन्यू नहीं है। बस ध्यान रखा जाता है कि प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट खाने में जरूर शामिल हो।

Top