You are here
Home > Uncategorized > सचिन तिवारी ने साइन की सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक फिल्म

सचिन तिवारी ने साइन की सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने सभी को निराश कर दिया है। हर रोज लोग आगे आ रहे हैं और एक्टर की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत और शेखर सुमन भी सीबीआई जांच के हक में हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बनाने की बात सामने आई थी।

खबर आ रही है कि एक्टर के हमशक्ल सचिन तिवारी ने फिल्म साइन की है। वह खुद सुशांत सिंह राजपूत का इस फिल्म में किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही सचिन ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म का नाम है ‘सुसाइड या मर्डर’। 

सचिन तिवारी पिछले कुछ दिनों से फिल्म से जुड़ी डीटेल्स शेयर कर रहे थे। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के लुक की फोटो भी उन्होंने हाल ही में शेयर की थी। सचिन वाकई में सुशांत सिंह राजपूत जैसे नजर आ रहे हैं। फैन्स का कहना है कि सचिन हू-ब-हू सुशांत जैसे दिखाई देते हैं।

सचिन ने हाल ही में एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि एक छोटे शहर का लड़का, फिल्म इंडस्ट्री में चमकता सितारा बनता है। यह सुशांत की जर्नी है। सचिन तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत के रूप में, एक आउटसाइडर। 

Leave a Reply

Top