सुरासा से रवाना हुई राहुल गांधी की यात्रा, आगर मालवा की ओर बढ़ी Politics by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 उज्जैन। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवां दिन है और यात्रा का 85वां दिन है। गुरुवार सुबह 6 बजे यात्रा उज्जैन के पास सुरासा से फ्लैग होस्टिंग के बाद शुरू हुई। यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथों में गुलाब लिए सड़क किनारे खड़े थे। यात्रा आरडी गार्डी कॉलेज के सामने से आगर मालवा की ओर बढ़ गई। गुरुवार की सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक हुआ। घट्टिया क्षेत्र से होती हुई यात्रा नजरपुर पहुंचेगी,