एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या News by mpeditor - November 28, 2022November 28, 20220 ग्वालियर। ग्वालियर से करीब 15 किलोमीटर दूर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान पंजाब का रहना वाला था और उसकी ड्यूटी एयरपोर्ट के वॉच टावर पर चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स टीम व महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान ने आत्महत्या क्यों की, अभी इस बात का तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी अनुसार मूलत: कपूरथला पंजाब निवासी जसमुंदा सिंह (54 वर्ष) पुत्र बंटा सिंह एयरफोर्स में कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी वाच टावर पर लगाई गई थी। रविवार रात को