बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे अपर कलेक्टर की कार पलटी, पूरा परिवार घायल MP by mpeditor - January 4, 2023January 4, 20230 छतरपुर। ग्वालियर से बागेश्वरधाम दर्शन के लिए गए अपर कलक्टर संजीव खेमरिया का वाहन मंगलवार देर रात छतरपुर जिले के नौगांव में दुर्घनाग्रस्त हो गया। अपर कलेक्टर की स्कार्पियों आगे जा रह ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। हादसे में अपर कलेक्टर समेत उनकी पत्नी, दो वर्षीय बेटी, गनमैन, रीडर और चालक घायल हुए हैं। हादसे में अपर कलेक्टर खेमरिया को ज्यादा चोट लगी है। उन्होंने इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर रवाना कर दिया गया। जानकारी अनुसार ग्वालियर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डा. संदीप खेमरिया पुत्र ओमप्रकाश खेमरिया नए साल पर नई स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी। नई गाड़ी से अपर कलेक्टर खेमरिया अपनी पत्नी शैलू