राहुल एवं प्रियंका गांधी अगले महीने आयेंगे बिहार, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल Nation by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 पटना। बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अगले महीने के अंतिम सप्ताह और प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में बिहार आएंगी।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार 16 जनवरी को खगड़िया जिले से यह यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पटना पहुंचेंगी। जबकि 100 दिन से भी ज्यादा पैदल यात्रा पूरी कर चुके सांसद राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार आएंगे। लेकिन उनकी यात्रा प्रियंका गांधी के साथ नहीं होगी। बताया गया कि
सागर से पहाड़ तक बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू Nation by mpeditor - December 28, 2022December 28, 20220 कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई "भारत जोड़ो यात्रा" की शुरुआत बुधवार को पश्चिम बंगाल में भी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में दक्षिण 24 परगना के गंगासागर तट पर मौजूद कपिल मुनि आश्रम में पूजा-पाठ के बाद यह यात्रा शुरू हुई है। करीब 1600 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद पार्टी की यह यात्रा आगामी 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उत्तर बंगाल के कर्सियांग के पहाड़ों पर समापन होगी।यात्रा की शुरुआत में अधीर रंजन चौधरी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, वयोवृद्ध नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल मन्नान सहित अन्य नेता उपस्थित थे। सैकड़ों
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के 12 दिन राष्ट्रीय एजेंडा तय करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा News by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 भोपाल। आजादी की 75वीं सालगिरह पर काँग्रेस ने उदयपुर में श्नवसंकल्प शिविर आयोजित किया। राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नव संकल्प शिविर में कॉंग्रेस पार्टी ने यह तय किया कि बीते 8 सालों की राजनीति ने देश को जिन हालातों में पहुंचा दिया उसे लेकर जनजागरण अभियान शुरू किया जाए। निष्कर्ष के रूप में श्री राहुल गांधी की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई। भारत जोड़ो यात्रा मोदी सरकार की नीति और नियति के खिलाफ जनजागरण है। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है, काम-धंधे बंद हुए हैं। इन नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता बनी है।भारत जोड़ो यात्रा केन्द्र
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने हांकी बैलगाड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ता सवार हुए Nation by mpeditor - December 11, 2022December 11, 20220 जयपुर। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को सातवां दिन है। आज यात्रा बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से सुबह छह बजे शुरू हुई और 14 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सुबह 10 बजे सीएडी कैंपस लबाण पहुंची। यात्रा में राहुल गांधी देसी अंदाज में बैलगाड़ी हांकते नजर आए। इस दौरान उनके साथ बैलगाड़ी पर कांग्रेस कार्यकर्ता सवार थे। यात्रा का दूसरा फेस दोपहर 3:30 बजे पापरी से शुरू हुआ, जिसका विराम शाम 6:30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर से चार्टर प्लेन में दोनों ही साथ- साथ पहले दिल्ली और फिर शिमला पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक नहीं सामाजिक यात्रा: नेता प्रतिपक्ष सिंह Politics by mpeditor - December 5, 2022December 5, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गई है। चुनावी दृष्टि से इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा, इस पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजनीतिक की बजाय सामाजिक यात्रा बताया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर बार सवाल यही आता है कि इस यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा, लेकिन भारत में जिस तरह
भारत जोड़ो यात्रा: पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाईं Nation by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 आगरमालवा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को 11वां दिन है। यात्रा अभी आगर-मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में चल रही है। यात्रा के दौरान एक फार्महाउस पर प्रेस कान्फ्रेंस की गई, जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाईं।उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर बुरी तरह नाकाम केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार इवेंट मैनेजमेंट के द्वारा अपनी घोर नाकामियों को ढकना चाहती है। पचौरी ने कहा कि इन सरकारों को जगाने के लिये अपने मन की बात की बजाय लोगों के दिल की बात को सुनने के लिये राहुल गांधी ने यह कठोर प्रण लेते हुए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, जिसकी सफलता किसी
जनाहा गांव से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Politics by mpeditor - December 2, 2022December 2, 20220 आगर मालवा। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। शुक्रवार सुबह 6 बजे यात्रा जनाहा गांव स्थित स्कॉयलार्क प्रोटीन फैक्ट्री परिसर से रवाना हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चल रहे हैं। यात्रा 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंच गई है। सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर मालवा जिले के तनोदिया गांव में हुआ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सबसे लंबी दूरी आगर मालवा जिले में ही तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर जिले में 97 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यानी प्रदेश में कुल यात्रा की 25 प्रतिशत दूरी इसी जिले में होगी। यहां
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर Nation by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद गुरुवार सुबह उज्जैन से शुरू होकर अपने अगले पड़ाव ग्राम घटिया की ओर रवाना हुई। यहां फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में वह राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरीश रावत, विधायक रामलाल मालवीय और हजारों की भीड़ के साथ कदमताल करती चलीं।इसी बीच उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, लोकतंत्र की रक्षा का जो संकल्प हम लेकर निकले हैं, यह साथ चलता जनसैलाब उसकी जरूरत और सफलता, दोनों का साक्ष्य है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा हर वर्ग और पीढ़ी का समर्थन, इसे संविधान की रक्षा और देश की एकता की बुनियाद बना रहा
उज्जैन जिले में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, दोपहर में राहुल गांधी करेंगे महाकाल के दर्शन Politics by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में सातवां दिन है। मंगलवार की सुबह यात्रा सांवेर से शुरू हुई। यात्रा अब उज्जैन जिले में प्रवेश कर चुकी है। उज्जैन में राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में सारी तैयारियां कर ली गई हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सांवेर में यात्रा की शुरुआत के समय बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और आम लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। यात्रा यथार्थ फ्यूचरिस्टिक स्कूल निनोरा में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकेगी। बताया जा रहा है कि रास्ते में राहुल बड़े जिनालय भी जाएंगे। सांवेर से निकलने के बाद राहुल गांधी ने निनोरा में बलराम जाट ढाबे
भारत जोड़ो यात्रा नफरत को खत्म करने की यात्रा हैः राहुल गांधी Politics by mpeditor - November 28, 2022November 28, 20220 इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नफरत को खत्म करने की यात्रा है। बेरोजगारी-महंगाई के खिलाफ है। मैं राजनीतिक मुद्दे उठाना नहीं चाहता। मुझे लगा कि देश में जो नफरत व हिंसा फैलाई जा रही है वह खतरनाक है, मेरी जिम्मेदारी हैं कि मैं इसके खिलाफ कुछ करूं। यही भावना बहुत से लोगों में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिक्कत है कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए और मेरी इमेज बना दी, लेकिन ये मेरे लिए फायदेमंद रहा। सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। अगर आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ रहे हो तो निजी हमले होंगे। अगर मुझ पर ये हमले हो रहे हैं तो