मप्र में भारत जोड़ो यात्रा का आज अंतिम दिन, राजस्थान में प्रवेश करेंगी यात्रा Nation by mpeditor - December 4, 2022December 4, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को 12वां और अंतिम दिन है। आगर जिले में सबसे ज्यादा तीन दिन और दो रात रुकने के बाद देर शाम यह यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा आज सुसनेर के लालाखेड़ी मालवा स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के पास कैंपस साइट से सुबह 6 बजे शुरू होकर अगले पड़ाव की ओर आगे बढ़ी। इस दौरान कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद करीब 10 बजे यात्रा अपने पहले पड़ाव पर गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकलां आगर पहुंची, जहां यात्रियों ने टी ब्रेक लिया। यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी