प्रदेश भर में अब तक 7000 गांधी चौपालें आयोजित: भूपेन्द्र गुप्ता MP by mpeditor - November 6, 2022November 6, 20220 भोपाल। अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में लगी कांग्रेस प्रदेश में 2 अक्टूबर से अब तक 7000 गांधीचौपालें आयोजित की जा चुकी हैं। ये चौपालें छोटे-छोटे मजरे टोला से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों एवं शहर के वार्डों तक में आयोजित की गई हैं।इन चौपालों के माध्यम से प्रदेश की वास्तविक स्थिति सामने आ रही है। 18 साल के कुशासन में किस तरह से जनता दमन, शोषण और गरीबी का शिकार हुई है उसकी बानगी अविस्मरणीय है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष एवं गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को छिंदवाड़ा के शिकारपुर में आयोजित गांधी चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ शामिल रहेंगे। गुप्ता ने यह भी बताया कि छिंदवाड़ा
एक लाख 21हजार लोगों ने देखा गांधी चौपाल का पेज : भूपेन्द्र गुप्ता News by mpeditor - October 15, 2022October 15, 20220 भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह गांधी चौपालों में जुट गई है।आयोजित की जा रही गांधी चौपालों में अब भीड़ बढ़ने लगी है। सैकड़ों की तादाद में जनता चौपालों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं और दुख दर्द बयान कर रही है। गांधीचौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में अब वार्ड स्तर पर भी गांधी चौपालें लगनी शुरू हो गई हैं।अब तक 3212 चौपालों लग चुकीं हैं। सागर, जबलपुर,सतना, रीवा ,सीधी,भोपाल,इंदौर, टीकमगढ, निवाड़ी, छतरपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना में 80 से अधिक चौपालें लग चुकी हैं।अब विधानसभावार 100 चौपालों की दिशा में तेजी लाई जा रही है। शहरों में भोपाल,टीकमगढ,सागर,निवाड़ी,सतना ,रीवा में वार्ड स्तर पर भी चौपालें आयोजित हुईं हैं।भोपाल में शहरी चौपाल की
सीबीएससी के टापर्स को भी मिले लैपटाप: भूपेन्द्र गुप्ता MP by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि सरकार सीबीएसई के टॉपर्स विद्यार्थियों के लिए केंद्र से लैपटाप दिलवाये और उनके साथ न्याय करे। भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिये वोट तो डबल इंजन के नाम पर मांगती है किंतु जब जन कल्याण और योजनाओं की बात आती है तो दूसरा इंजन दुबक जाता है। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लाखों विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड से परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान बनाया और प्रदेश का गौरव बढाया है। किंतु लैपटाप योजना का लाभ केवल एमपीबोर्ड के छात्रों को मिल रहा है। दोनों विद्यार्थी इसी प्रदेश के हैं किंतु एक को वंचित रखना उचित प्रतीत नहीं होता। गुप्ता ने कहा