जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ भाजपा सरकार कर रही है खिलवाड़ Politics by mpeditor - January 13, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश विद्युत विभाग में 2010-11 से संविदा नियुक्ति प्रारंभ हुई और वर्तमान में विद्युत विभाग में लगभग 6000 संविदा अधिकारी/ कर्मचारी काम कर रहे हैं, जो आरक्षण एवं भर्ती के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं, जिसमें लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती हुए हैं। पद अनुरूप योग्यता का विवरण:-1- Assistant engineer& BE@ B-tech2- Junior engineer& BE@B-tech@ polytechnic3- Testing assistant & ITI4- line attendant & ITIस्टेनोग्राफर आदि पदों के अधिकारी/ कर्मचारी उक्त पद के अनुरूप योग्यता धारी है। विद्युत विभाग में काम कर रहे सभी संविदा इंजीनियर कर्मचारी नियमित पदों के विरुद्ध भर्ती हुए हैं। विद्युत विभाग निरंतर चलने वाला विभाग है, इस विभाग में नियमित अधिकारी कर्मचारियों की बहुत ज्यादा कमी है,
प्रदेश की नाकाम भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान युरिया खाद की किल्ल्त से परेशान Politics by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं किसान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी फिरोज सिद्दीकी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हूए कहा है सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का किसान यूरिया की कमी से परेशान है। यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। श्री सिद्दकी ने सरकार पर आरोप लगाया कि निजी व्यवसायिओं के पास खाद उपलब्ध हैं, जिसकी काला बाजारी हो रही है। 275 रू. की बोरी ब्लैक में 600 से 700 रू. में बेची जा रही है। सरकार जान बूझकर यूरिया की किल्लत पैदा कर रही है, ताकि कालाबाजारीयों की पौ-बारह हो सकें। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा बताए कि उसकी खाद नीति
प्रदेश की जर्जर सडक़ों को चकाचक बताकर जनता को सफेद झूठ परोस रही है भाजपा सरकार: परिहार Politics by mpeditor - November 10, 2022November 10, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार ने सवाल उठाया है कि केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी झूठ बोल रहे हैं या फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान? हाल ही में मंडला-जबलपुर की सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपना भाषण ही माफी मांगने के साथ शुरू किया। उन्होंने खराब सडक़ों के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगी। दूसरी तरफ हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसी कार्यक्रम में कहा कि हमने प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया है। मध्यप्रदेश की सडक़ें चकाचक हैं, जबकि पहले यह समझ में नहीं आता था कि सडक़ों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सडक़ें। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह प्रदेश की जनता से लगातार सफेद झूठ बोलकर
भाजपा सरकार को जनता के हितों की परवाह नहीं : कांग्रेस Nation by mpeditor - October 28, 2022October 28, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार को जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार अमीरों के 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर देती है। लेकिन आम जनता के हित में खर्च करने की बात पर उसे फ्री की रेवड़ी करार देती है। श्रीनेत ने कहा कि वर्तमान की केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के हित में ही काम करने में जुटी है। आम जनता के मुद्दे केन्द्र सरकार को दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी, कम आय और महंगाई से जूझते हुए लोगों की जीविका के लिए भी अगर आप कुछ सहयोग करते
नित नयी काग़ज़ी योजनाएं बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है भाजपा सरकार: कांग्रेस News by mpeditor - October 27, 2022October 27, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने कामकाज और ज़िम्मेदारियों छोड़कर केवल और केवल इवेंट, प्रोपेगेन्डा की सरकार बन कर रह गई है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में गोमाता सड़कों पर है और हज़ारों गोमता दुर्घटना का शिकार हो रही है। गोमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार नित नयी काग़ज़ी योजनाएं बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बार-बार मांग करने के बाद भी गोधन न्याय योजना लागू नहीं की जा रही है, और सरकार न ही कमलनाथ सरकार द्वारा बनायी गई गोमाता की रक्षा के लिए गोशालाएं चालू कर रही है। सरकार अब गोवर्धन पूजा
भाजपा सरकार में आज वंचित वर्ग के साथ हो रहा अन्याय और कुठाराघात: कमलनाथ Politics by mpeditor - October 11, 2022October 11, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सोमवार को मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कामगार हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण और सम्मानित अंग हैं। लेकिन भाजपा सरकार में आज इस वंचित वर्ग के साथ अन्याय और कुठाराघात किया जा रहा है। कमल नाथ ने कहा कि आज हमारी संस्कृति और संविधान दोनों पर आक्रमण हो रहा है। वंचित वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया और आज उस संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। हम सबके सामने बहुत बड़ी चुनौती है कि हम अपने सामाजिक मूल्यों को कैसे जीवित कैसे रखे, हमारे देश की
भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों का लगातार हनन कर रही: कांग्रेस Politics by mpeditor - September 28, 2022September 28, 20220 भोपाल। सत्ता में काबिज 18 वर्षों की प्रदेश की निरंकुश भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। जब भी पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा अपने हक के लिए सरकार से कोई मांग की जाती है, उनके अधिकारों को कुचला जाता है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारियों की बैठक में विधायक एवं मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 55 प्रतिशत आबादी पिछड़ा वर्ग की है और प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान स्वयं भी पिछड़ा वर्ग से आते हैं, लेकिन वे अपनी राजनैतिक रोटियां सैंकने के लिए इस
आदिवासियों के घर बह गए, फसल बह गई लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी कोई सुध तक नहीं ली: पांचीलाल मेड़ा Politics by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 इंदौर। प्रदेश की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े धार जिले के कारण डैम के पानी से प्रभावित हुए आदिवासी किसानों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा निकाली गई "आदिवासी न्याय यात्रा" प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर पहुंची। यहां ग्राम उमरिया से शुरू होकर राऊ, राजेन्द्र नगर, भंवरकुआ, नौलखा, जीपीओ, शिवाजी प्रतिमा, गीता भवन, पलासिया, एलआईजी, विजयनगर, देवास नाका, तलावली चांदा होते हुए मांगलिया पहुंची। श्री मेड़ा की इस यात्रा में सैकड़ों आदिवासी, कांग्रेसजन और आम नागरिक उनके साथ चल रहे थे। यात्रा का रात्रि विश्राम आज मांगलिया में ही रहेगा, कल सुबह यह यात्रा देवास के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान मीडिया के प्रश्नों के जवाब में विधायक मेड़ा ने कहा कि कारम
भाजपा सरकार देश में नहीं चाहती विपक्ष : खड़गे Nation by mpeditor - September 23, 2022September 23, 20220 नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार देश में विपक्ष नहीं चाहती है। भाजपा की ऐसी सोच लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ता पक्ष से अगर विपक्ष का कोई नेता सवाल पूछता है तो उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो भी विपक्षी नेता सत्ता पक्ष से सवाल पूछता है उन्हें सीबीआई, ईडी, आईटी सहित अन्य जांच एजेंसियों से परेशान कराया जाता है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस लंबे समय से केन्द्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने