न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी’’ की तर्ज पर भाजपा ने अपनों को भी नहीं छोड़ा: के.के. मिश्रा Politics by mpeditor - January 7, 2023January 7, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने भाजपा पर आपराधिक मानसिकता से ग्रसित होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी भोपाल के बेशकीमती इलाके ई-2 अरेरा कॉलोनी स्थित मजबूत पार्टी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर वहां 10 मंजिली इमारत बनाना न केवल राष्ट्रीय हानि है, बल्कि वहां काबिज़ दुकानदारों को बेसमेंट में जिस तरह प्रायोजित आग लगवा कर उन्हें भयाक्रांत कर विवशतावश, बेदखल करने का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, वह भाजपा के तालिबानी चरित्र को दिखा रहा है। मिश्रा ने कहा कि 27 साल पहले निर्मित इस मजबूत भवन को भोपाल नगर पालिक निगम ने कभी भी जर्जर व जानलेवा घोषित नहीं किया है। बताया जा रहा है कि करीब
पीओके को भारत से बाहर बताने पर माफी मांगे भाजपा : मिथुन अहिरवार News by mpeditor - January 4, 2023January 4, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन सिंह अहिरवार ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की असली सोच उमा भारती जी ने जनता के सामने रखी है। गौरतलब है कि उमा भारती ने राहुल गांधी पर बयान देते हुए कहा था की भारत में कुछ नहीं टूटा, राहुल गांधी पीओके को जोड़ें। श्री अहिरवार ने उक्त बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उमा भारती जी ने यह कहा कि भारत कहीं से नहीं टूटा है, टूटा तो पीओके है, जिसको जोड़ा जाना चाहिए। इसका अर्थ यह हुआ कि पीओके को भाजपा भारत का हिस्सा नहीं मानती। क्योंकि भाजपा के अनुसार भारत कहीं से नहीं टूटा, टूटा तो पीओके है। जाहिर
आदिवासी देश के असली मालिक, वनवासी कहने पर माफी मांगे भाजपाः राहुल गांधी Politics by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 खंडवा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को जनजातीय नायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में एक सभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं। भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहा, इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है। इसके लिए भाजपा आदिवासियों से माफी मांगे। यह शब्द आपको जल, जंगल और जमीन के अधिकार से वंचित करने वाला है।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें आदिवासियों से उनके अधिकार छीनती हैं। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा और बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने फांसी दी। कांग्रेस उनके विरुद्ध लड़ी। हमारी सरकार आने पर एक-एक करके सभी अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार मध्य
राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना MP by mpeditor - November 23, 2022November 23, 20220 बुरहानपुर/भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश के बाद अपने भाषण में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले डर फैलाती है और फिर हिंसा, लेकिन हिन्दुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस यात्रा का उद्देश्य ही इस डर को हटाना है। दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को सुबह 6.00 बजे महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुई और बुरहानपुर जिले से सुबह 7.00 बजे मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम बोदरली गांव रहा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया। राहुल गांधी की आरती उतारी गई। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई भाजपा ध्यान भटकाने के लिए दे रही झूठे बयान: कांग्रेस Politics by mpeditor - November 17, 2022November 17, 20220 भोपाल। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मप्र में आने से पहले ही यहां की राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। यात्रा के आने से पहले प्रदेश की राजनीति का पारा गर्मा गया है। यात्रा को लेकर सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्षी कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं और जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए झूठे बयान देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस मीडिया विभाग की तरफ से बयान जारी कर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने गुरुवार को कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी बुरी
हकीकत में तो प्रदेश का नहीं, भाजपाइयों का विकास हुआ: विभा पटेल MP by mpeditor - November 17, 2022November 17, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में न तो विकास कार्य हुए और न ही कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पार्टीजनों से विकास कार्यों का प्रचार जोर-शोर से करने को कह रहे हैं, ये अत्यंत हास्यास्पद है। हकीकत में तो ये है कि प्रदेश का नहीं, भाजपाइयों का विकास हुआ है। श्रीमती पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया, जिसकी बड़ी मिसाल मध्य प्रदेश के माथे पर लगा कुपोषण का कलंक है। कुपोषण रोकने के मामलों में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बातें तो खूब की लेकिन हकीकत में किया
भाजपा फिर आदिवासी वर्ग को छलने की कोशिश कर रही हैं: अजय सिंह यादव Politics by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए आदिवासी वर्ग केवल और केवल वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं है। मध्यप्रदेश में 18 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन कभी आदिवासी वर्ग के हित में पेसा कानून लागू नहीं किया गया। जबकि देश में अन्य 10 राज्यों में पेसा कानून लागू है, कांग्रेस शासित राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में पेसा कानून लागू है, अब जब चुनाव आने वाले हैं आदिवासी पर उनकी आंखों में धूल झोंकने के लिए कमजोर पेसा कानून लागू करने की बात की जा रही है। हमारी मांग है कि मध्य प्रदेश में पेसा कानून लागू हो तो उसके सभी प्रावधानों को लागू किया जाए, ताकि
भाजपा केवल चुनावी गौभक्त है: संगीता शर्मा Politics by mpeditor - October 28, 2022October 28, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग द्वारा गौमाता को लेकर किये गये ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सारंग जी के पास गौ माताओं के लिए इतना बड़ा दिव्य ज्ञान था, यह तो आज मालूम चला? उन्होंने कहा कि जब आप इतने बड़े गौभक्त है तो आपने 18 सालों में गौ संरक्षण के बारे में विचार क्यों नहीं किया? क्यों मध्यप्रदेश में गौमताएं रोज सड़कों पर दुर्घटनाओं से मर रही है? क्यों प्रदेश में आए दिन गौशालाओं में हजारों गाय भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर मर रही है? क्यों प्रदेश से गौ तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है? क्यों मध्यप्रदेश के अंदर लंपी वायरस से
कमलनाथ का तंज, खुद को गौभक्त भक्त बताने वालों की सरकार में गौ माताओं की कोई चिंता नहीं Politics by mpeditor - September 27, 2022September 27, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में लंपी वायरस की चपेट में आने से हो रही गायों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद को गौभक्त भक्त बताने वालों की सरकार में गौ माताओं की आज यह स्थिति है। सरकार के तमाम दावे व घोषणाएँ सिर्फ़ कागजी साबित हो रहे हैं। कमलनाथ ने एक बाद एक लगातार ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा ‘मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। संक्रमण से बचे अन्य जिले भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। संक्रमित पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, गौवंश की मौत का
कांग्रेस ने की नगर परिषद कर्रापुर में भाजपा द्वाराकी जा रही आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत Politics by mpeditor - September 25, 2022September 25, 20220 भोपाल/ सागर। प्रदेश में 46 स्थानों पर नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रभावशील है, जहां 27 सितंबर को मतदान होना नियत है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने मप्र राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र भेजकर शिकायत करते हुए कहा है कि सागर जिला अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देकर गुमराह किया जा रहा है। भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं को फोन तथा मैसेज के माध्यम से बताया जा रहा है कि आपके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे डाल दिए जा रहे हैं, इसलिए आप भाजपा को वोट दें। जेपी धनोपिया ने निर्वाचन आयोग को सौंपी शिकायत में कहा है कि सागर