बम से हमले की रिपोर्ट न लिखने पर देर रात हुआ हंगामा, चक्काजाम MP by mpeditor - December 29, 2022December 29, 20220 जबलपुर। संजय नगर पावर हाउस में रहने वाली किरण कनोजिया के घर पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार रात बम फेंक दिया। महिला जब परिवार के साथ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने अधारताल थाने गई तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इससे नाराज होकर महिला और उसके साथ के लोगों ने अधारताल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। देर रात पुलिस ने सभी को हटाया। महिला का आरोप है कि थाने में मौजूद उप निरीक्षक ने उनकी रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर भगा दिया। संजय नगर पावर हाउस निवासी अजय कनोजिया जेल में बंद है। उसकी परिजन किरण ने आरोप लगाया कि बुधवार रात में घर पर थी तभी बाइक सवार नकाबपोश युवक उनके घर पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता इसके पूर्व