रामराजा सरकार बने दुल्हा, बुंदेली वैभव के साथ निकली बारात MP by mpeditor - November 29, 2022November 29, 20220 ओरछा। हरे बांस मंडप छाए, सिया जू खां राम ब्याहन आए, बने दूल्हा छवि देखो भगवान की, दुल्हन बनी सिया जानकी..जैसे बुंदेली लोक गीतों के साथ स्वागत व पुष्प वर्षा के बीच बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा नगर में सोमवार को रामराजा सरकार की बरात राजसी ठाठ और बुंदेली वैभव के साथ निकली। मार्गशीष शुक्ल पक्ष की पंचमी (विवाह पंचमी) के मौके पर सोमवार को रात आठ बजे राम राजा मंदिर से बारात की शुरुआत हुई, जिसमें दूल्हे के रूप में रामराजा सरकार की प्रतिमा को पालकी में विराजित किया गया है। भगवान के सिर पर सोने का मुकुट नहीं, बल्कि आम बुंदेली दूल्हों की तरह खजूर की पत्तियों से बना मुकुट पहनाया गया। पालकी के एक ओर छत्र