समाज में फैली कुरीतियों से मुक्ति दिलाने हमेशा संघर्षरतरहे आदिवासी नेता टंट्या भील: चंद्रप्रभाष शेखर News by mpeditor - December 4, 2022December 4, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज कांग्रेसजनों ने आज आदिवासी नेता टंट्या भील के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। आजाद की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने वाले आदिवासी नेता टंट्या भील समाज में फैली कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे, उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीति और अत्याचार का साहस के साथ मुकाबला किया। वे गरीब-आदिवासी वर्ग के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। कहा जाता है कि वे डॉका डालते थे, लेकिन जो संपत्ति वे लूटते थे, वह पूरी की पूरी गरीबों में बाटकर उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। टंट्या भील देश के बहुत बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप