पांच दिसम्बर से तीखे होंगे ठंड के तेवर, ठिठुरेंगे जबलपुर और ग्वालियर MP by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड तेज हो गई है। कई शहरों में रात का पारा नीचे गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। वहीं, इंदौर-भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। भोपाल में दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का असर बढ़ गया है। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड महसूस हुई। रात में और अलसुबह पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोग कंपकंपा उठे। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की
मप्र में शुरू हुई हाड कंपाने वाली ठंड, भोपाल में सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल MP by mpeditor - November 26, 2022November 26, 20220 भोपाल। देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां हाड कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। जबलपुर और इंदौर के बाद अब भोपाल में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। यहां अब स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर लवानिया द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आई.सी.एस.ई एवं सी.बी. एस.ई. से संबद्ध शालाओं के लिए सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे। भोपाल जिले में शीत ऋतु में तापमान के लगातार गिरावट एवं शीतलहर के कारण
प्रदेश के मौसम में पहली बार घुली ठंडक, 48 घंटे में दिन भी होंगे ठंडे weather by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड की एंट्री ग्वालियर से हो गई है। यहां दिन का पारा सबसे ज्यादा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। अचानक तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। अब भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अगले 48 घंटों में दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि गुरुवार को तेज हवाएं चलने के कारण कुछ जिलों में दिन का पारा गिर गया। इसके कारण अब रात का तापमान भी नीचे आएगा। अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंडक का अहसास होगा। ग्वालियर में ठंड सबसे पहले शुरू हो गई है। इसके बाद भोपाल और इंदौर से
मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, महीने में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड weather by mpeditor - November 11, 2022November 11, 20220 भोपाल। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 15 नवंबर तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। वहीं, नवंबर के पूरे माह में भी सर्दी ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ पाएगी। प्रदेश में इस बार नवंबर का महीना बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है।मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर महीना बीते तीन साल में सबसे कम ठंडा रहा है। इस बार बारिश ज्यादा हुई है तो उम्मीद की जा रही है कि ठंड भी ज्यादा पड़ेगी, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक ही आ पाया है। सिर्फ मंडला और रायसेन में यह सबसे कम (11 डिग्री सेल्सियस तक) आया है। इससे पहले साल 2019 में नवंबर महीने में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम
मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह से रफ्तार पकड़ेगी ठंड MP by mpeditor - October 31, 2022October 31, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में अब ठंड के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए। 31 अक्टूबर से एक नया वेदर सिस्टम पाकिस्तान से होते हुए हिमालय के रास्ते मैदानी इलाकों में आना शुरू हो रहा है। ऐसे में पहले दो से तीन दिन हल्के बादल के साथ हल्की गर्मी बढ़ सकती है। इसके बाद मौसम में ठंडक घुलने लगेगी।मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 6 नवंबर के बाद प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा और अच्छी ठंड की शुरुआत हो जाएगी। पहले सप्ताह रात का तापमान 14 डिग्री के भी नीचे आ सकता हैं, जबकि दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता हैं। इस बार देशभर में करीब 4 महीने कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।