कांग्रेस की सरकार बनते ही छह माह में करेंगे युवाओं की सीधी भर्ती: कमलनाथ News by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 भोपाल। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के युवाओं से बड़ा वादा किया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही छह माह के अंदर सरकारी रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने का वादा किया है। इसके साथ ही कमलनाथ ने देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘आज मध्यप्रदेश का युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में नित नए घोटाले हो रहे हैं, परीक्षाओं के परिणाम वर्षों तक जारी नही हो
कांग्रेस सरकार बनने पर होगा आदिवासी भाईयों की समस्याओं का निराकरण: एसपीएस तिवारी News by mpeditor - January 11, 2023January 11, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री) ने मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी.एस. तिवारी (सेवा निवृत्त आईएफएस) द्वारा बनाये गये कलैण्डर 2023 का विमोचन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठांे के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। श्री तिवारी ने बताया कि उक्त कलैण्डर में आदिवासी समुदाय की वन एवं वनोपज संबंधी समस्याओं का समाधान करने हेतु 10 बिंदु का उल्लेख किया गया है, जिसमें कांग्रेस सरकार आने पर इन समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आदिवासी भाईयांे को वनोपज का उचित मूल्य, वनाधिकार कानून से वंचित पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र
कांग्रेस सरकार बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की होगीमहत्वपूर्ण भूमिका : कमलनाथ Politics by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मुझे ज्ञात है कि किन परिस्थितियों से गुजर कर आपने जीत हासिल की, आज भाजपा राज में आप किन परिस्थितियों से मुकाबला कर रहे हैं। पैसा, पुलिस प्रशासन के आधार पर दबाव की राजनीति की गई थी और आज भी की जा रही है, बड़े दुख की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई उपाय नहीं था, किस प्रकार मानमानी की गई और आप पर सरकार का दबाव बनाया गया, आज भारतीय जनता पार्टी के पास इसके अलावा कुछ नहीं है, आपके साथ अन्याय हुआ है। शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा चुनाव में की गई मनमानियों का हम भी जवाब देंगे, हमारी भी चक्की चलेगी और आप जानते है कि हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती है। आप