आदिवासी नेत्री द्रोपती कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा जिले की अध्यक्ष नियुक्त News by mpeditor - January 8, 2023January 8, 20230 भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की जुझारू आदिवासी नेत्री द्रोपती (सरपंच ) को कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा नियुक्त किया गया है । उक्त नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा माननीय कमलनाथ जी की सहमति और आशीर्वाद से की गई है। इस नियुक्ति पत्र को माननीय कमलनाथ जी ने स्वयं द्रोपती जी को हस्ताक्षर कर पत्र भेंट किया । श्री कमलनाथ ने सहायता समूह में लंबे समय से आशीष शर्मा जी के साथ कार्य कर रही द्रोपती जी के कार्यों की सराहना की इस नियुक्ति से छिंदवाड़ा जिले में सभी स्व सहायता समूह में हर्ष व्याप्त है।
कमलनाथ ने नर्मदापुरम में कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से की मुलाकात News by mpeditor - September 28, 2022September 28, 20220 भोपाल/ नर्मदापुरम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को नर्मदापुरम पहुंचे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस आजीविका प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शर्मा प्रकोष्ठ की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। कमलनाथ द्वारा आजीविका प्रकोष्ठ की सभी महिला कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिला समूह की समस्याओं निवारण के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आजीविका प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जायेगा।