पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर हजारों कांग्रेसजनों ने दी बधाई, यशस्वी जीवन की कामना की Politics by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर आज समूचे प्रदेश से आये कांग्रेसजनों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कमलनाथ के जन्मदिन पर देश एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके यशस्वी होने की कामना की। वहीं प्रदेश भर से कांग्रेसजनों ने श्री नाथ के राजधानी भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुंचकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर, फूलमाला पहनाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और यशस्वी होने की कामना की। प्रदेश भर में स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेसजनों, स्नेहीजनांे ने श्री नाथ का जन्मदिन मनाया और उनके यशस्वी जीवन की कामना की। श्री नाथ ने बच्चों को उपहार भेंट किये। संध्याकाल में प्रदेश