दिल्ली में सर्दी का सितम, सफदरजंग में पारा 1.9 Nation by mpeditor - January 8, 2023January 8, 20230 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और समूचा उत्तर-पश्चिम भारत भीषण ठंड की गिरफ्त में है। सर्दी का सितम थमता नजर नहीं आ रहा है। राजधानी की सुबह कोहरे की मोटी चादर में लिपटी रही। दृश्यता भी कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.9, आया नगर में 2.6, लोधी रोड में 2.8 और पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सुबह घने कोहरे की चादर बिछी रही। पंजाब के अमृतसर, पटियाला और हरियाणा के अंबाला में सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर, राजस्थान के गंगानगर में 25, पंजाब के भटिंडा में 0, दिल्ली के