भोपाल में जानलेवा हुआ डेंगू, 10 दिन में तीसरी मौत MP by mpeditor - December 4, 2022December 4, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू का प्रकोप न केवल बढ़ता जा रहा है, बल्कि यह जानलेवा भी होता जा रहा है। मच्छर जनित इस बीमारी से यहां बीते 10 दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में दो सगे भाइयों की मौत के बाद शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल में उपचाररत 15 वर्षीय किशोर की भी जान चली गई। शहर में अब तक डेंगू से पांच मौतें हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, कोलार में रहने वाले 15 वर्षीय युवराज को बुखार आने के बाद परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। चार दिन पहले वह अचानक बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने उसे