चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच ने तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या MP by mpeditor - January 15, 2023January 15, 20230 भिंड। जिले में चुनावी रंजिश के चलते रविवार को तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेहगांव के पूर्व सरपंच और उनके परिवार पर गोली मारने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी अनुसार मेहगांव तहसील के पचैरा गांव में रविवार दोपहर करीब बारह बजे दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गांव में फायरिंग होना शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से हाकिम (55 वर्ष) पुत्र कैलाश नारायण त्यागी, पिंकू (35 वर्ष) पुत्र हरगोविंद त्यागी, गोलू (24