अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी News by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि भारी बारिश अतिवृष्टि से टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की 100 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई हैं। किसान कर्जदार होकर एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गए हैं। इस संकट के समय में खरगापुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि टीकमगढ़ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक सभी भाजपा के इसी क्षेत्र से हैं, लेकिन किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए किसी के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि किसानों ने खाद बीज के लिए कर्जा लिया था, वे फसलें बर्बाद होने के बाद साहूकारों के चंगुल में फंस गए है। ऐसे संकट के समय