महान फुटबॉलर पेले की हालत बेहद नाजुक, दवा बेअसर Sports by mpeditor - December 4, 2022December 4, 20220 साओ पाओलो (ब्राजील)। कतर में जारी फीफा विश्व कप 2022 के बीच ब्राजील से फुटबॉल के प्रशंसकों को उदास करने वाली सूचना है। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी पेले की हालत नाजुक बताई है। दवा ने असर करना बंद कर दिया है। इस सूचना से सारी दुनिया में शोक की लहर है।पेले को गंभीर हालत में साओ पाओलो के अल्बर्ट आइंस्टीनअस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कैंसर है। 30 नवंबर को 82 वर्षीय पेले को सामान्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज का बहुत फायदा नहीं दिख रहा। उनकी काफी दिनों से कीमोथेरेपी चल रही थी। अब तो इस दवा का उनके शरीर के अंगों पर कोई असर नहीं हो रहा है।अल्बर्ट